नई दिल्ली | केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशन भोगियों की एक पुरानी मांग को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है. मांग की जा रही है कि पेंशन कंपटीशन की अवधि को 15 साल से घटकर 12 साल कर दिया जाए. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
नियमों में होगा बड़ा बदलाव
कम्प्यूटेशन का मतलब होता है कि पेंशन का का कुछ हिस्सा एकमुस्त यानी कि एक साथ ले सकते हैं और बाद में आपको पेंशन की थोड़ी- थोड़ी रकम मिलती रहेगी. कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से यह पैसा ब्याज समेत करीब 11 सालों में वसूल किया जाता है, फिर भी पेंशन काटने की अवधि 15 साल ही रखी गई है. ऐसे में इसे 12 साल कर देना ही बेहतरीन रहेगा.
अब इसमें आठवे वेतन आयोग से जुड़ा हुआ मुद्दा भी शामिल हो गया है. इसको लेकर भी काफी जोरों शोरों से चर्चाएं हो रही है. आयोग के संदर्भ में शर्तों के तय होने से पहले ही कर्मचारी संगठन इस मांग को भी जोरो- शोरो से उठाने में लग गए हैं.
आठवे वेतन आयोग से जुड़ी अपडेट
अगर यह सुझाव मान लिया जाता है, तो रिटायर होने वाले कर्मचारियों को जल्द ही उनकी पूरी पेंशन मिलना शुरू हो सकती है. इसे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत भी मिलेगी. आमतौर पर रिटायरमेंट के समय कर्मचारियों को अपनी पेंशन का अधिकतम 40% तक अमाउंट एक साथ निकलने का ऑप्शन दिया जाता है. इसे ही पेंशन कंप्यूटेशन कहा जाता है.
मौजूदा नियमों के तहत, यह कम हुई पेंशन 15 सालों के बाद फिर से बहाल हो सकती है. अब जल्द ही इसे 12 वर्ष किया जा सकता है, इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है. हालांकि, ऑफीशियली इस बारे में अभी तक कोई भी खबर शेयर नहीं की गई है.
