किफायती दरों पर IRCTC लाया 4 ज्योर्तिलिंग दर्शन का मौका, फटाफट देखें भारत गौरव ट्रेन का पूरा शेड्यूल

अंबाला | IRCTC द्वारा ‘देखो अपना देश’ के तहत भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराने जा रही है. बता दें कि भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं को किफायती दरों पर मंदिरों और पर्यटन स्थलों के दर्शन के लिए स्पेशल पैकेज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

IRCTC railway

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

यह पर्यटन ट्रेन 25 अक्टूबर को अमृतसर से रवाना होकर जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट और रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

अंबाला डिवीजन के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधन नवीन कुमार झा ने बताया कि देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु भारतीय रेलवे ने ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम के तहत लोगों को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने की योजना बनाई है.

यह रहेगा किराया

इस ट्रेन के जरिए जिन 4 ज्योर्तिलिंग दर्शन की यात्रा करने का अवसर मिल रहा है उनमें उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिका के श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ के श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग शामिल हैं. इस ट्रेन में स्लीपर कोच से सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 19,555 रुपए, स्टेंडर्ड व्यवस्था के तहत 3AC कोच से सफर पर 27,815 रुपए और कंफर्ट व्यवस्था के तहत 2AC से सफर करने पर 39,410 का भुगतान करना होगा.

मिलेगी यह सुविधाएं

यात्रियों को श्रेणी के अनुसार, वातानुकूलित, गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन, सुबह, दोपहर और रात का भोजन, सुबह- शाम चाय एवं प्रत्येक दिन 1 बोतल पानी दिया जाएगा. घूमने के लिए वातानुकूलित या गैर वातानुकूलित बस की सुविधा का लाभ मिलेगा. कोच में सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.