हरियाणा में अग्रसेन ग्लोबल सिटी परियोजना को लेकर तैयारी तेज, अग्रोहा में बनेगा अत्याधुनिक संग्रहालय

हिसार | हरियाणा में अग्रसेन ग्लोबल सिटी परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है. कुल 2231 वर्ग किलोमीटर (5,51,159 एकड़) एरिया में फैली इस परियोजना में हिसार, बरवाला, भुना, फतेहाबाद, भट्टू मंडी, आदमपुर और सीसवाल गांव तक के इलाकों को शामिल किया जाएगा. प्रदेश के इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से सरकार इस परियोजना को आकार देने जा रही है.

Museum

बैठक में हुई चर्चा

इस विषय में जानकारी देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में चंडीगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें इस परियोजना के लिए हिसार- अग्रोहा मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा एक मास्टर प्लान तैयार किए जाने के विषय में चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा स्थापित 18 गोत्र पर आधारित 18 नगरों की परिकल्पना इस परियोजना की खास बात होगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मुख्यमंत्री द्वारा अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पटल पर स्थापित करके इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

अग्रोहा में बनेगा अत्याधुनिक संग्रहालय

पुरातात्विक खुदाई से मिले अवशेषों को प्रदर्शित करने के लिए अग्रोहा में एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी बनाया जाएगा. वहीं आसपास के प्राचीन टीलों की जियो टैगिंग की जाएगी और इन्हें सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाएगा. पूर्व मंत्री ने कहा कि विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करने से न केवल क्षेत्र को ऐतिहासिक पहचान मिलेगी, बल्कि उद्योग, पर्यटन, होटल, हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट, व्यापार और रोजगार के नए अवसर जन्म लेंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts