हरियाणा में 135 किलोमीटर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की होगी स्थापना, 15 स्टेशनों पर होगा ठहराव

नई दिल्ली | हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए 135 किलोमीटर लंबा हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनाया जाएगा. इससे दोनों ही राज्यों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. 135 किलोमीटर में से 48 किलोमीटर ट्रैक हरियाणा और 87 किलोमीटर ट्रैक यूपी में बिछेगा. रेलवे मंत्रालय और दोनों राज्यों के संयुक्त प्रयास से इस परियोजना को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मंजूरी प्रदान की गई.

bullet train

शहरी इलाकों से बाहर बनेगा कॉरिडोर

ट्रैफिक और लॉजिस्टिक का दबाव कम करने के उद्देश्य से शहरों में यह रेल मार्ग शहरी इलाकों से बाहर बनाया जाएगा. पहले इसे गाजियाबाद शहर से लाने की योजना थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है. अब यह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बाहर बनाया जाएगा. बता दें कि हरियाणा के पलवल से सोनीपत तक यह कॉरिडोर जाएगा. इस दौरान यह गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे इलाकों से होकर गुजरेगा.

यह भी पढ़े -  16 अफसरों के विभाग बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी; हरियाणा सरकार ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

यह हैं प्रस्तावित स्टेशन

इस रूट पर 15 स्टेशन प्रस्तावित हैं जिनमें हरियाणा और यूपी के 6-6 प्रमुख स्टेशनों को शामिल किया गया है. हरियाणा में इस रूट पर मल्हा मजारा, जाथेरी, भैएरा, बाकीपुर, छायंसा, जवान और फतेहपुर बिलौच जैसे स्टेशन शामिल होंगे. इससे गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, सोनीपत और फरीदाबाद के बीच भी सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल पाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts