नई दिल्ली | केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी तैयारी की जा रही है. खबरें सामने आ रही कि अबकी बार दीपावली से पहले सरकार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. जल्द ही, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी. इस प्रकार की खबरें सामने आ रही है. अगर आप भी केंद्र कर्मचारी है, तो आपके लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है.
सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
अबकी बार दीपावली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है. सैलरी में वृद्धि की प्रमुख वजह DA एरियर को भी माना जा रहा है. सितंबर महीने में इसमें वृद्धि की जा सकती है. अगर कर्मचारियों का बेसिक पे 18000 रुपए है, तो उसमें 540 रुपए की बढ़ोतरी होगी. वही, बेसिक पेंशन 9000 रुपये है, तो 270 रुपए तक की वृद्धि देखने को मिलने वाली है. इसका आखिरी फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया जाएगा, जो सितंबर से अक्टूबर के बीच में होगी.
अक्टूबर महीने में मिलेगा बड़ा तोहफा
महंगाई भत्ता कैलकुलेट करने से जुड़े हुए फार्मूले को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही है. आमतौर पर CPI- IW से जुड़े हुए फार्मूले का इस्तेमाल किया जाता है, इसका मतलब यह होता है कि अगर AICPI- IW में वृद्धि हुई है, तो इसका प्रभाव महंगाई भत्ते पर भी दिखाई देता है. अगर इसमें गिरावट दर्ज की जाती है, तो महंगाई भत्ते में भी कमी होती है. बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकार की तरफ से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के साथ- साथ उसे भत्ता भी दिया जा रहा है. मौजूदा समय में चल रही महंगाई के आधार पर ही इसे निर्धारित किया जाता है.
