अंबाला से चंडीगढ़ रूट पर चलेगी नई ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई प्रोजेक्ट को हरी झंडी

अंबाला | अगर आप भी हरियाणा के अंबाला जिले में रहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हरियाणा सरकार की तरफ से जल्द ही जिले के कर्मचारी, विद्यार्थियों और कारोबारियो को बड़ा तोहफा दिया जा सकता है. जानकारी देते हुए बताया गया कि अंबाला छावनी से चंडीगढ़ तक जल्द नई रेलगाड़ी चलाई जाएगी. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Indian Railway Train

प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए अब ऑपरेशन फीजिबिलिटी जांच को भी शुरू कर दिया गया है. हर दिन अंबाला छावनी और चंडीगढ़ के बीच हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई, इलाज या व्यापार के सिलसिले में सफर करते हैं. यहां आने जाने के लिए वह बस या फिर निजी वाहनों का सहारा ही ले रहे है, जिससे उनकी जेब पर बोझ बढ़ता है, परंतु अब सरकार की तरफ से इस रूट पर नई रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा. इससे उन्हें किफायती कीमतो पर यात्रा करने का मौका मिलेगा.

आसान होगा सफर

अंबाला छावनी एक बड़ा सैन्य एवं औद्योगिक केंद्र है, जबकि चंडीगढ़ प्रशासनिक राजधानी है. ऐसे में दोनों क्षेत्रों को जोड़ने के लिए सीधी रेल सेवा होनी चाहिए. इससे न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि व्यापार और आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार भी पहले से बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

परिवहन मंत्री अनिल विज की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले महीने ही उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को इस संबंध में एक पत्र लिखा था. इस दौरान इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया था. अब रेल मंत्रालय की तरफ से भी इस पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है और ऑपरेशनल फीजिबिलिटी जांच करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. जांच पूरी होने के तुरंत बाद अगला कार्य शुरू हो जाएगा. जल्द- से- जल्द इस प्रोजेक्ट पर कार्य भी शुरू हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.