फ्री में परिवार संग घूमने का सुनहरा मौका, दिल्ली हाट में 23- 24 अगस्त को लगेगा मानसून मेला

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली का मौसम खुशनुमा बना हुआ है. अभी भी वातावरण में नमी की मात्रा मौजूद है. बरसात के इस मौसम में अगर आप अपने परिवार जनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में लगने वाले मानसून मेला में पहुंच सकते हैं. यहां आपका शॉपिंग से लेकर फूड स्टॉल्स, बच्चों के झूले, मैजिक शो और कॉमेडी हर चीज एक ही जगह उपलब्ध हो जाएगी.

Mela Fair

विभिन्न कार्यक्रमों का उठाएं आनंद

यहां आपको हर एक राज्य के स्वादिष्ट व्यंजन, कपड़े, ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल देखने को मिल जाएंगे. घूमने के साथ ही यहां शॉपिंग और टेस्ट का भी आनंद उठाया जा सकेगा. साहित्य कला परिषद के कलाकारों द्वारा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. यहां निजामी ब्रदर्स की कव्वाली रंग जमाने का काम करेगी. गीत, संगीत और डांस से पूरा माहौल रंग में हो जाएगा.

बच्चों और बड़ों के लिए भी खास इंतजाम

बच्चों के लिए भी यहां खास इंतजाम किया गया है. यहां किड्स जोन उपलब्ध कराया जाएगा, जहां झूले, एम्यूजमेंट राइड्स और मैजिक शो का आनंद उठाया जा सकेगा. बच्चों और बड़ों सबको ध्यान में रखते हुए यहां कॉमेडी शो और नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा. विभिन्न क्रियाकलापों के जरिए लोगों को साफ- सफाई और स्वच्छता का महत्व समझाया जाएगा. बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता भी रखी जाएगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

पहले नंबर पर जो बच्चा चुना जाएगा उसे 2000, दूसरे नंबर पर 1500 और तीसरे पर 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा, सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 3 बच्चों को 500- 500 रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी.

2 दिन होगा आयोजन

इतना सब जानने के बाद भी अगर अब आपका मन यहां घूमने का हो चुका है, तो ध्यान दें कि जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में इस मेले का आयोजन 23 और 24 अगस्त 2025 को किया जाएगा. आप सुबह 11 बजे से लेकर रात 9 बजे तक यहां आकर विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद उठा सकते हैं. यहां एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts