चंडीगढ़ में यह बना अब तक का सबसे महंगा फैंसी नंबर, बोली की रकम जान उड़ जाएंगे होश

चंडीगढ़ | आमतौर पर आपने सुना होगा कि अमुक फैंसी नंबर काफी ज्यादा रुपए में बिका है, लेकिन अबकी बार चंडीगढ़ RLA में फैंसी नंबरों की नीलामी ने पुराने सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया. ऐसा पहली बार हुआ है कि 0001 नंबर 36 लाख 43 हजार रुपये में बेचा गया है. इस नीलामी के बाद सीएच- 01- डीए- 0001 अब तक का इतिहास का सबसे महंगा फैंसी नंबर बन चुका है. उसके बाद 17 लाख 84 हजार रुपए में सीएच- 01- डीए- 0003 की नीलामी हुई है.

Fancy Number Plate

इतने में हुई अन्य नंबरों की नीलामी

इस दौरान सीएच- 01-डीए- 0009 नंबर की नीलामी 16 लाख 82 हजार रुपये, सीएच- 01- डीए- 0005 नंबर 16 लाख 51 हजार रुपये में और सीएच- 01-डीए- 0007 नंबर की बोली 16 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंची. इसके अलावा, सीएच- 01- डीए- 0002 नंबर 13 लाख 80 हजार रुपये में और नंबर सीएच- 01- डीए- 9999 की कीमत 10 लाख 25 हजार रुपये तक पहुंची.

पिछली नीलामी में मिला था अच्छा रिस्पांस

इससे पहले हुई नीलामी में विभाग को सीएच- 01- सीडब्ल्यू सीरीज के नंबरों की बिक्री में काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. इस नीलामी से विभाग को कुल 2.26 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था. इस दौरान सबसे अधिक बोली 0001 नंबर की हुई थी जिसे 16.50 लाख रुपए में नीलाम किया गया था. इसके बाद, 0009 नंबर को 10 लाख रुपए में बोली लगी थी. इस दौरान विभाग द्वारा कुल 489 फैंसी नंबरों को बेचा गया था.

ऐसे ले सकते हैं नीलामी में हिस्सा

चंडीगढ़ के लोग ही नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं. जो लोग इन नीलामी के लिए इच्छुक होते हैं उन्हें नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है. जिनकी बोली सबसे ज्यादा होगी उन्हें रकम जमा करवानी होगी, जिसके बाद बोलीदाता को वह नंबर दे दिया जाता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts