नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) द्वारा जून टर्म- एंड एग्जामिनेशन (TEE) 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. छात्र इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस अपना एनरोलमेंट डालकर स्कोकार्ड डाउनलोड करना होगा.

पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं अप्लाई
यदि कोई स्टूडेंट अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह छात्र अपने उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकता हैं. इसके लिए 750 रुपये प्रति पेपर शुल्क निर्धारित किया गया है. उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी 100 रुपये प्रति पेपर रखी गयी है. यानि कि उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी 100 रुपये प्रति पेपर के अनुसार भुगतान करके हासिल की जा सकती है.
इस प्रकार करें चेक
- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा.
- अब होम पेज पर स्टूडेंट सर्विस टैब पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद, नीचे स्क्रॉल करके रिजल्ट सेक्शन को सेलेक्ट करना होगा.
- अब TEE June 2025 ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद, अपना एनरोलमेंट नंबर डालना होगा और सबमिट करना होगा.
- यह करने के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा.
- अब आप स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते है और इसे सुरक्षित कर सकते है.