हिसार में रोडवेज चालक- परिचालक ने दिखाई ईमानदारी, यात्री को लौटाया रुपयों से भरा बैग

हिसार | आज के समय में किसी से ईमानदारी की उम्मीद करना बेकार माना जाता है, लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो न केवल खुद इन मिथकों को तोड़ते हैं, वहीं अपने कामों से दूसरों को भी ईमानदारी से जीवन बिताने को प्रेरित करते हैं. हरियाणा रोडवेज विभाग यूं तो हमेशा से ही समय- समय पर ईमानदारी का परिचय देता आया है लेकिन ऐसा ही एक और वाक्या हरियाणा रोडवेज भिवानी के चालक और परिचालक के साथ हुआ.

Hisar Roadways Chalak Imandari

हिसार बस अड्डे की घटना

यह घटना हिसार बस अड्डे पर भिवानी डिपो की बस की है. मिली जानकारी के अनुसार, बवानी खेड़ा निवासी राकेश अपने बच्चों के साथ रोडवेज बस में बैठकर हिसार के लिए शाम के समय रवाना हुए. बस जब हिसार बस अड्डे पर पहुंची, तो वह अपने परिवार के साथ नीचे उतर गए, लेकिन इस दौरान वह बस से अपने पैसों के बैग को उठाना भूल गए. दूसरी ओर बस चालक नवीन शर्मा और परिचालक आजाद ने बस की सीट पर रखा लावारिस सामान देखा, तो उन्होंने उस सामान की फोटो खींचकर कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी.

यात्री को मिला बैग वापस

यात्री राकेश ने अपने एक जानकार रोडवेज कर्मचारी मित्र को अपना सामान बस में भूल जाने की सूचना दी. इस प्रकार व्हाट्सएप ग्रुप की सहायता से यात्री अपने सामान को वापस ले पाया.

इस विषय में जानकारी देते हुए भिवानी बस अड्डा इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि यात्री को रविवार सुबह सामान दे दिया गया है. इस पर यात्री ने रोडवेज कर्मचारियों का आभार व्यक्त भी किया. कर्मचारियों ने नकदी से भरा थैला वापस लौटाकर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया. अब इस ईमानदारी के चारों ओर चर्चे किए जा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts