छठ महापर्व पर प्रवासियों का सफर होगा आसान, अमृतसर- दरभंगा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें शेड्यूल

अंबाला | छठ महापर्व पर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से अपने घर जाने की योजना बना रहे प्रवासी यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है, जो हरियाणा और यूपी के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी. रेलवे द्वारा अमृतसर से दरभंगा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा.

RAIL TRAIN

प्रवासियों का सफर होगा आसान

छठ महापर्व के मौके पर पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में काम करने वाले हजारों प्रवासी अपने घर की ओर लौटते हैं. लेकिन ऐसे मौके पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ के चलते सामान्य ट्रेनों में सीट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है. प्रवासियों को इसी परेशानी से निजात दिलाने के लिए रेलवे द्वारा अमृतसर से दरभंगा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से हजारों यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा. हरियाणा में यह ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी.

यह रहेगा शेड्यूल

  • ट्रेन नंबर 04610, अमृतसर से 22 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 04609, दरभंगा से 24 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, रविवार और सोमवार को संचालित होगी.

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

अमृतसर से रवाना होकर यह ट्रेन जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर होते हुए बिहार पहुंचेगी. दरभंगा से संचालित होकर यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और छपरा होकर अमृतसर तक का सफर तय करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.