अंबाला | अगर आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. हरियाणा के कुछ जिलों में कल से ही लगातार बारिश देखने को मिल रही है. प्रदेश के 8 जिलों अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, भिवानी, नारनौल और चरखी दादरी में दिनभर रुक- रुक कर तेज बारिश देखने को मिली है. इस वजह से आमजन जीवन तो काफी प्रभावित हुआ. दूसरी तरफ, भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तरफ से 18 ट्रेनों को भी रद्द किया गया. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
तेज बारिश की वजह से 18 ट्रेन हुए रद्द
कल से ही हरियाणा प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल रही है. जानकारी देते हुए बताया गया कि पंजाब के पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के कुंद्रोदी रेलवे ट्रैक पर बना चक्कर पल बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है, इस वजह से कई ट्रेनों का संचालन भी रोकना पड़ा. इसके अलावा, जम्मू तवी से श्री वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और जम्मू तवी से बड़ी ब्राह्मणा डाउन लाइन पर भी बाढ़ का पानी भर गया है. ऐसे में रेलवे की तरफ से अगले आदेशों तक इन सभी ट्रेनों के संचालक पर रोक लगा दी गई है.
आप ऑफिशल वेबसाइट पर आसानी से ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं. हम आपको उससे जुड़ा हुआ ऑफिशल नोटिस भी शेयर कर देंगे, जो आपको नीचे मिल जाएगा आप उसमें भी लिस्ट चेक कर सकते हैं.
देखें टेबल
| DIVERSION / CANCELLATION OF TRAINS (26.08.2025) | ||
|---|---|---|
| S. No. | Train No. | Details |
| 1 | 20434 (VDK–SFG) | JCO 26.08.2025 |
| 2 | 74910 (MCTM–PTK) | JCO 26.08.2025 |
| 3 | 14610 (SVDK–YNRK) | JCO 26.08.2025 |
| 4 | 22402 (MCTM–DEE) | JCO 26.08.2025 |
| 5 | 12446 (SVDK–NDLS) | JCO 26.08.2025 |
| 6 | 16032 (SVDK–MAS) | JCO 26.08.2025 |
| 7 | 22462 (SVDK–NDLS) | JCO 26.08.2025 |
| 8 | 14503 (KLK–SVDK) | JCO 26.08.2025 |
| 9 | 22461 (NDLS–SVDK) | JCO 26.08.2025 |
| 10 | 74907 (PTK–MCTM) | JCO 26.08.2025 |
| 11 | 14609 (YNRK–SVDK) | JCO 26.08.2025 |
| 12 | 22477 (NDLS–SVDK) | JCO 26.08.2025 |
| 13 | 22478 (SVDK–NDLS) | JCO 27.08.2025 |
| 14 | 12238 (JAT–BSB) | JCO 26.08.2025 |
| 15 | 22440 (SVDK–NDLS) | JCO 26.08.2025 |
| 16 | 12445 (NDLS–SVDK) | JCO 26.08.2025 |
| 17 | 20433 (SFG–SVDK) | JCO 26.08.2025 |
| 18 | 22439 (NDLS–SVDK) | JCO 26.08.2025 |
| TRAINS SHORT TERMINATE / SHORT ORIGINATE | ||
| 1 | 22317 (SDAH–JAT) JCO 25.08.2025 | Short terminate at FZR/UMB |
| 2 | 22318 (JAT–SDAH) JCO 27.08.2025 | Short originate from FZR/UMB |
