राधा स्वामी सत्संग के लिए संचालित होगी 2 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट चेक करें टाइमिंग व स्टॉपेज

अंबाला | डेरा राधा स्वामी सत्संग की संगत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इन श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए हजरत निजामुद्दीन- ब्यास- हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से डेरा राधा स्वामी के श्रद्धालुओं का सफर आसान बनेगा.

Indian Railway Train

यह रहेगा शेड्यूल

रेलवे की फिरोजपुर डिवीजन से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04451 हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के लिए 11 सितंबर को संचालित होगी. यह ट्रेन शाम 19.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04.05 बजे ब्यास पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04452, ब्यास से हजरत निजामुद्दीन के लिए 14 सितंबर को संचालित होगी. यह ट्रेन ब्यास से रात 20.35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी. बीच रास्ते यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में नई दिल्ली सहित सब्जी मंडी, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

सहारनपुर- ब्यास- सहारनपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04565, सहारनपुर से ब्यास के लिए 12 सितंबर को संचालित होगी. यह ट्रेन सहारनपुर से रात 20.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 02.15 बजे ब्यास पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04566, ब्यास से सहारनपुर के लिए 14 सितंबर को संचालित होगी. यह ट्रेन ब्यास से शाम 3 बजे रवाना होकर रात 08.20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.