हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिन इन जिलों में बरसात की चेतावनी

हिसार | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून टर्फ अब श्रीगंगानगर, शिवपुरी, दमोह, कलिंगापट्टनम से दक्षिण- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने के चलते अरब सागर से नमी वाली हवाएं मध्य प्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ आने की संभावना बनी हुई है.

Barish Weather Mausam

29 अगस्त से बढ़ेंगी मानसून की गतिविधियां

इसके प्रभाव से मानसून की गतिविधियां 29 अगस्त रात से एक बार फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद, 30 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में बदलवाही तथा बीच- बीच में हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से माध्यम बरसात की संभावना बनी हुई है. इस दौरान कुछ एक जगह पर तेज बारिश भी हो सकती है. साथ ही, वातावरण में नमी बढ़ने तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आज भी 5 जिलों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 30 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75% बरसात की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

31 अगस्त को 16 जिलों में अलर्ट

अगले दिन 31 अगस्त को राज्य के 16 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, भिवानी में 25 से 50% और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50 से 75% बरसात की संभावना है. सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बरसात की संभावना जताई गई है.

1 सितंबर को फिर बरसात का अलर्ट

अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 सितंबर को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 25 से 50%, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद, कैथल, पंचकुला, अंबाला, कुरुक्षेत्र में 50 से 75% और यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100% बरसात के आसार जताए गए हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts