रेवाड़ी | ट्रेन में सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) प्रशासन ने जानकारी दी है कि रेवाड़ी- खलीलपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते दिल्ली- जयपुर रेलवे रूट की 20 से ज्यादा ट्रेनें 2 और 3 सितंबर को प्रभावित रहेगी. इनमें 9 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा. वहीं, कुछ ट्रेनों को बदले हुए समय के साथ रवाना किया जाएगा.
देखें पूरी लिस्ट
| आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें | |
|---|---|
| 20474 | उदयपुर सिटी – दिल्ली सराय रेलसेवा |
| 22472 | दिल्ली सराय – बीकानेर रेलसेवा |
| 22464 | बीकानेर – दिल्ली सराय रेलसेवा |
| 14714 | दिल्ली सराय – सीकर रेलसेवा |
| पूर्णतः रद्द ट्रेनें | |
| 54414 | रेवाड़ी – दिल्ली |
| 74001 | दिल्ली – रेवाड़ी |
| 54019/20 | रेवाड़ी – रोहतक |
| 54310 | हिसार – दिल्ली |
| रूट डायवर्ट से चलने वाली ट्रेनें | |
| 12414 | जम्मूतवी – अजमेर एक्सप्रेस (दिल्ली-मथुरा-जयपुर होकर) |
| 15014 | कानपुर – जैसलमेर एक्सप्रेस (दिल्ली-मथुरा-जयपुर होकर) |
| 19610 | योगनगरी ऋषिकेश – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (दिल्ली-मथुरा-जयपुर होकर) |
| इन ट्रेनों का ठहराव गुड़गांव, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट पर नहीं होगा | |
| देरी से चलने वाली ट्रेनें | |
| 12015 | नई दिल्ली – दौसा एक्सप्रेस (1 घंटे की देरी) |
| 12957 | साबरमती – नई दिल्ली एक्सप्रेस (2 घंटे 40 मिनट की देरी) |
हेल्पलाइन नंबर
2 दिन तक इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. खासकर जो गुड़गांव और रेवाड़ी के रास्ते दिल्ली या राजस्थान की ओर सफर करते हैं. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति जांच ले. इसके लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
