नई दिल्ली | आज यानि 1 सितंबर से नए महीने की शुरुआत हो रही है. महीने के पहले ही दिन 7 बड़े बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा असर आमजन की जेब पर पड़ेगा. पहला बड़ा बदलाव कमर्शियल गैस सिलेंडर से जुड़ा हुआ है जहां 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 51.50 रूपए की कटौती हुई है. इसके बाद, दिल्ली में कीमत घटकर 1580 रूपए रह गई है.

चांदी के गहनों की हॉलमार्किंग
- स्वैच्छिक लागू करना: 1 सितंबर से चांदी के गहनों की हॉलमार्किंग स्वैच्छिक होगी, जैसा कि पहले सोने के लिए स्वैच्छिक लागू किया गया था.
- शुद्धता के ग्रेड: BIS ने चांदी के गहनों के लिए 6 शुद्धता ग्रेड तय किए हैं: 800, 835, 900, 925, 970, और 9901.
- हॉलमार्किंग प्रक्रिया: हर गहने को 6- अंकीय HUID मिलेगा, जो इसकी प्रामाणिकता और शुद्धता को दर्शाएगा.
- कंज्यूमर प्रोटेक्शनः ग्राहक BIS Care ऐप के ‘Verify HUID’ फीचर का इस्तेमाल करके हॉलमार्क किए गए गहनों की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं. सरकार के इस कदम से पारदर्शिता बढ़ेगी.
इनकम टैक्स डेडलाइन
वित्त वर्ष 2024- 25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट 15 सितंबर रहेगी. वहीं, जिन टैक्सपेयर्स के खातों का ऑडिट जरूरी है, उन्हें 30 सितंबर तक रिटर्न दाखिल करना होगा, क्योंकि इस डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
SBI क्रेडिट कार्ड
1 सितंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को अब डिजिटल गेम्स, सरकारी वेबसाइटों और कुछ खास मर्चेंट्स के ट्रांजेक्शन पर रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे.
पोस्ट ऑफिस
इंडिया पोस्ट ने 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट सेवाओं को स्पीड पोस्ट के साथ मिला दिया है. अब सभी रजिस्टर्ड मेल स्पीड पोस्ट के जरिए डिलीवर होंगे और अलग रजिस्टर्ड पोस्ट की श्रेणी खत्म हो जाएगी.
पेंशन स्कीम चुनने का मौका
न्यू पेंशन स्कीम (NPS) के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की लास्ट डेट 30 सितंबर है. UPS एक पेंशन सिस्टम हैं, जो एनपीएस के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया है.
हवाई सफर हो सकता है सस्ता
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानि ATF के दाम 1308.41 रूपए प्रति किलोमीटर (1000L) घटाकर 90,713.52 प्रति 1000L कर दिया है. इससे आने वाले समय में हवाई जहाज की टिकट सस्ती हो सकती है.