मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, हरियाणा को मिली 200 MBBS की सीटें; इसी सत्र से होंगे एडमिशन

चंडीगढ़ | केंद्र की मोदी सरकार ने हरियाणा के मेडकिल स्टूडेंट्स को बड़ी सौगात दी है. अब NEET पास स्टूडेंट्स हरियाणा में ही एडमिशन लेकर MBBS कर डॉक्टर बन सकेंगे. स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि भिवानी और कोरियावास (महेंद्रगढ़) मेडिकल कॉलेज को MBBS की 100- 100 सीटें मिल गई है. इनमें इसी शैक्षणिक सत्र से एडमिशन होंगे.

CGHS Health Doctor Hospita

मंत्री का जताया आभार

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दोनों मेडिकल कॉलेज में 100- 100 MBBS सीटों पर एडमिशन की अनुमति देने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम नायब सैनी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. राज्य सरकार अपनी योजना के मुताबिक, प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है.

मिल गया अनुमति पत्र

स्वास्थ्य मंत्री आरती ने बताया कि उन्होंने गत 19 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिख कर नवनिर्मित पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भिवानी और महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास (महेंद्रगढ़) में MBBS में इसी शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया था. इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसकी बदौलत इन दोनों कॉलेजों में 100- 100 सीटों पर एडमिशन के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से अनुमति पत्र मिल गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

आरती राव ने कहा कि अब इन दोनों कॉलेजों में जहां NEET के एग्जाम में मेरिट में आने वाले युवाओं को अपने प्रदेश में ही MBBS की पढ़ाई पूरी करने का सपना साकार होगा. वहीं, इन कॉलेजों के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज के अलावा आस- पास के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे. प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.