नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) छात्रों को के लिए एक और शानदार कोर्स लेकर आया है. बता दें कि इग्नू ने एक और नई अपॉर्चुनिटी देते हुए नया कोर्स पेश किया है. IGNOU की तरफ से जुलाई सेशन 2025 से बीए होम साइंस कोर्स को शुरू किया जा रहा है. यह कोर्स चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUP) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में ऑफर किया जा रहा है.

बीए होम साइंस कोर्स
इस कोर्स को सतत स्कूल शिक्षा (School of Continuing Education) की तरफ से किया जाएगा. अगर आप भी इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स के बारे में जानना चाहते हैं कि इस कोर्स के लिए जरूरी योग्यता क्या है, कोर्स की ड्यूरेशन क्या होगी, इस कोर्स को करने के बाद कहां- कहां नौकरी के मौके मिल सकते हैं, तो हमारे साथ बने रहे. आज की इस खबर में हम इन तमाम बिंदुओं के बारे में जानेंगे.
12वीं पास करें आवेदन
इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स के लिए 12वीं पास छात्र अप्लाई कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त, जो स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के साथ- साथ किसी व्यावसायिक क्षेत्र में भी करियर बनाने के इच्छुक हैं, उनके लिए भी यह शानदार ऑप्शन हो सकता है. कोर्स दोनों मीडियम हिंदी और इंग्लिश में उपलब्ध होगा. ऐसे में देश के अलग- अलग हिस्सों से आने वाले छात्र भी अपनी पसंद के अनुसार किसी भी मीडियम से पढ़ाई कर सकेंगे.
अधिकतम 6 साल में पूरा कर पाएंगे कोर्स
इग्नू के इस बीए प्रोग्राम को UGC के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के मुताबिक बनाया गया है और यह नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दिशा- निर्देशों पर बेस्ड है. इस यूजी कोर्स की अवधि वैसे तो तीन साल की होगी, मगर छात्र इसे अधिकतम 6 साल में पूरा कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन हर साल एक बार किया जाएगा. स्टूडेंट्स को इस कोर्स में ह्युमन डेवलपमेंट फैमिली स्टडीज, कम्युनिटी मैनेजमेंट रिसोर्सेस, फूड एंड न्यूट्रीशन, एक्सटेंशन एंड कम्युनिकेशन और फैब्रिक एंड अपेरल साइंस जैसे विषयों के बारे में पढ़ाई करवाई जाएगी.
इतनी होगी कोर्स की फीस
इस यूजी प्रोग्राम में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों सम्मिलित है, जिसमें छात्र को 120 क्रेडिट पूरे करने होंगे. कोर्स का स्टडी मटेरियल प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में मौजूद होगा. कोर्स की फीस के बारे में बात करें तो कोर्स की फीस 5000 रुपये सालाना रखी गयी है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस भी ऐड है.
कोर्स के बारे में और ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स इग्नू की ऑफिशियल ignouadmission.samarth.edu.in पर जा सकते है. इस कोर्स के माध्यम से छात्र अपना एकेडमिक नॉलेज बढ़ा पाएंगे. इसके साथ ही, बदलते समय की जरूरतों के अनुसार स्किल बेस्ड एजुकेशन और नौकरी के अवसरों के लिए भी रेडी होंगे.