बिग बॉस फेम सोनाली फौगाट का नया गाना “अफीम”, रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल

सिनेमा जगत । अपने अभिनय व खुबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बिग बॉस फेम व टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट एक बार फिर से एक शानदार प्रस्तुति के जरिए लोगों का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही है.आज ही उनका एक हरियाणवी गाना “अफीम” रिलीज हुआ है जिसमें वो बिन्दर दनौदा के साथ के साथ शानदार एक्टिंग से अपने अभिनय का लोहा मनवाती हुई नजर आ रही है. रिलीज होते ही गाना दर्शकों को खुब पसंद आ रहा है.

SONALI PHOGAT SONG

गाने के अंदर सोनाली फौगाट बेहद ही खूबसूरत लग रही है.इस गाने को डायरेक्ट किया है दीप सिसाय ने व गाने को बोल दिये है मशहूर हरियाणवी सिंगर राज मवर ने. गाने को यूट्यूब चैनल हुक्म का इक्का पर रिलीज किया गया है. हरियाणवी कलाकार बिन्दर दनौदा अपने गानों के दम पर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपनी अलग ही पहचान बना चुके हैं. उनके गाने लाड पिया के,खेती क्युकर छोड़ूं मैडम, लीजेंड चौधरी छोटूराम आदि को दर्शकों ने खूब सराहा है.

हालांकि कुछ लोग गाने के अंदर भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट के होने से इसे राजनीतिक रूप देने में लगे हुए हैं. जबकि गाने की पूरी स्टार-कास्ट टीम का कहना है कि गाना केवल मनोरंजन का जरिया है,इसे बेवजह राजनीतिक रूप ना दिया जाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.