नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार (BJP Govt) ने लोगों की परेशानी कम करने की दिशा में एक नया कदम उठाया है. कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि खजूरी चौक पर ट्रैफिक जाम की जकड़न दूर करने के लिए कुछ बसों के रूट में बदलाव किया गया है. जो बसें खजूरी चौक से होकर सिग्नेचर ब्रिज की ओर जाती थी, उन बसों को अब फ्लाईओवर के ऊपर से संचालित किया जाएगा.
फ्लाईओवर के ऊपर से जाएंगी बसें
कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि रूट नंबर 121, 165, 165 (A), 212, 229, 234, 235, 248, 259, 261, 333, 971, 971A, OMS(-), 0261, 00MS (-) आदि बसों का संचालन खजूरी फ्लाईओवर के ऊपर से किया जाएगा. इस संबंध में उन्होंने दिल्ली परिवहन निगम की ओर से जारी एक पत्र भी मीडिया के सामने शेयर किया.
दी गई यह जानकारी
इस पत्र में बताया गया है कि दिल्ली- सहारनपुर राजमार्ग के दिल्ली भाग (अक्षरधाम जंक्शन से दिल्ली/ यूपी बार्डर तक) पर आर्थिक गलियारा परियोजना, चरण-।, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत EPC मोड पर सिक्स लेन एक्सेस नियंत्रित राजमार्ग का विकास कार्य होने के कारण बसों को दिनांक 08-09-2025 से अस्थाई रूप से कार्य पूर्ण होने तक भजनपुरा की ओर से (एक दिशा में) आने वाली रूट संख्या 121, 165, 165A, 212, 229, 234, 235, 248, 259, 261, 333, 971, 971A, OMS(-), 0261, 0OMS(-) आदि की बसें खजूरी फ्लाईओवर के ऊपर से संचालित होंगी.
पत्र में आगे बताया गया कि दूसरी दिशा (सिग्नेचर ब्रिज से भजनपुरा की तरफ) में उक्त रूट की बसें पहले से ही खजूरी फ्लाईओवर से परिचालन में हैं. ऐसे में रूट नंबर 208A, 210, 227A, 253, 973, YMS(-), D-019, D-029 आदि की बसें अपने निर्धारित वाया के अनुसार ही परिचालित होती रहेंगी. साथ ही इस पत्र में बताया गया कि उक्त बदलाव से उक्त रूटों के बस स्टॉप/फेयर स्टेज में कोई कमी/वृद्धि नहीं होगी.
