सितंबर महीना इन 5 सब्जियों की बिजाई के लिए सबसे उपयुक्त, कम लागत पर मिलेगा किसानों को लाखों रूपए मुनाफा

नई दिल्ली | केंद्र व राज्य सरकारों की प्रोत्साहन नीति की बदौलत आज किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि किसान सब्जी की खेती में कम लागत से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. सितंबर का महीना अगेती प्याज, शकरकंद, लहसुन, बैंगन और मिर्च जैसी सब्जियों की खेती सबसे अधिक लाभकारी है.

Vegetable Fruit Sabji

प्याज- शकरकंद की खेती में मुनाफा

प्याज की खेती से किसान साथी अच्छा- खासा मुनाफा कमा सकते हैं, क्योंकि यह हर घर में इस्तेमाल होने वाली चीज है. प्याज की खेती लगभग 5 महीने में पूरी हो जाती है. 1 बीघा जमीन से किसान लगभग 60 क्विंटल तक उत्पादन कर सकते हैं. वहीं, लागत की बात करें तो एक बीघा जमीन पर लगभग 12 हजार रुपए तक खर्च आ जाता है. इस समय बाजार में प्याज 25 से 30 रुपए किलो बिक रहा है. ऐसे में किसान प्याज की खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

शकरकंद की बुवाई के लिए सितंबर महीने का समय उपयुक्त रहता है. शकरकंद की फसल 90 दिन में पककर तैयार हो जाती है. यदि फसल अच्छी हैं तो एक बीघा जमीन से किसान लगभग 35- 40 क्विंटल उत्पादन ले सकता है. लागत की बात करें, तो 1 बीघा जमीन पर 12 हजार रुपए तक खर्च आ जाता है. शुरुआत में शकरकंद का भाव बाजार में 40 रुपए प्रति किलो तक रहता है. इस तरह किसान मात्र कुछ दिन में लाखों रुपए की आमदनी कर सकता है.

गाजर- हरी मिर्च कर देगी मालामाल

गाजर की बुआई के लिए सितंबर महीने का समय सबसे उपयुक्त रहता है. गाजर न केवल सब्जी बल्कि सलाह के रूप में भी इस्तेमाल होती है. गाजर की फसल में हर रोज पानी की आवश्यकता होती है. किसान कम अवधि वाली किस्म लगाकर 2 महीने के भीतर अच्छा उत्पादन ले सकते हैं और लाखों में मुनाफा कमा सकते हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

सितंबर महीने में मिर्च की खेती करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है. इसे सीधे खेतों में रोपाई कर दी जाती है. इस समय मिर्च की खेती के लिए मेड बनाने की आवश्यकता भी नहीं होती है. मिर्च की फसल लगभग 4 महीने में तैयार हो जाती है. 1 बीघा जमीन पर मिर्च की खेती करने पर लगभग 20 हजार रुपए तक खर्च हो जाता है. यदि उत्पादन 50- 55 क्विंटल तक हो जाता है और 60 से 100 रुपए प्रति किलो तक बिक्री हो जाती है तो लाखों रुपए तक आमदनी पहुंच जाती है.

लहसुन से ठीक- ठाक आमदनी

हर घर में लहसुन का इस्तेमाल होता है और पूरे साल इसकी डिमांड बनी रहती है. सितंबर महीने में लहसुन की बुआई से उत्पादन बढ़िया रहता है. यदि 1 बीघा जमीन से 40- 50 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाए. भाव 100 रुपए किलो तक मिलता है, तो लाखों रुपए मुनाफा कमाया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.