सूरजकुंड में 2- 7 अक्टूबर तक दिवाली मेले का आयोजन, स्टॉल के लिए मांगे गए आवेदन

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां सूरजकुंड में 2- 7 अक्टूबर तक दिवाली मेले का आयोजन होगा. यह मेला ‘हम परिवारों को जोड़ते हैं’ थीम पर आधारित होगा. यह मेला न सिर्फ़ उत्सव और मनोरंजन का अवसर देगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा व उत्पादों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच भी प्रदान करेगा.

Chandigarh Carnival

स्टॉल की बुकिंग के लिए करें आवेदन

सूरजकुंड में लगने वाले इस दिवाली मेले में स्टॉल लगाने के लिए 12 सितंबर से पोर्टल खुल चुका है. कोई भी व्यक्ति स्टॉल के लिए आनलाइन आवेदन कर सकता है. स्टॉल की बुकिंग के लिए mela.haryanatourism.gov.in पर आवेदन करना होगा. मेले के लिए टिकट डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगे, जिससे एंट्री प्रकिया आसान और सुरक्षित हो सकेगी.

संगीत कार्यक्रमों से बढ़ेगी मेले की शोभा

दिवाली मेले के आयोजन का उद्देश्य न केवल उत्सव और मनोरंजन प्रदान करना है, बल्कि स्थानीय व्यापार, कारीगरों, कलाकारों और उद्यमियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है. मेले में लगभग 500 स्टॉल लगाए जाएंगे. इन स्टॉलों पर आभूषण, परिधान, फैशन का सामान, घरेलू सजावटी सामान, उपहार वस्तुएं, खिलौने और कला- संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं उपलब्ध होंगी.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

मेला देखने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मेले को अलग- अलग रंगों के आधार पर जोन में बांटा गया है. इसके अलावा, मेले की शोभा बढ़ाने के लिए मनोरंजक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष ध्यान रखा गया है. रोजाना शाम 6 बजे से संगीत कार्यक्रम, नृत्य प्रदर्शन, फैशन शो और गायन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.