दिल्ली- गुरुग्राम को जोड़ने वाली इस सड़क की बदलेगी तस्वीर, 19 करोड़ होंगे खर्च

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाली महरौली-  गुरुग्राम सड़क (NH- 148A) बहुत जल्द एक नए स्वरूप में नजर आने वाली है. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने साढ़े 7 किलोमीटर लंबे इस रोड को नेशनल हाईवे के मानकों पर लाने का जिम्मा उठाया है.

Sadak Road 3

19.18 करोड़ रुपए होंगे खर्च

साउथ दिल्ली के अंधेरिया मोड़ से लेकर गुरुग्राम बार्डर तक के इस हिस्से की तस्वीर बदलने के लिए 19.18 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी. NHAI न केवल इस सड़क मार्ग को बेहतर बनाएगी, बल्कि इसे एकदम आधुनिक और सुरक्षित भी बनाने का काम करेगी. इस प्रोजेक्ट में सड़क की मरम्मत से लेकर ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ- साथ एक साल की मेंटनेंस भी शामिल हैं.

इतना ही नहीं, सड़क मार्ग को और सुरक्षित बनाने के लिए ढाई किलोमीटर लंबे मेटल बीम क्रैश बैरियर्स, 5 हजार वर्ग मीटर पेवर ब्लॉक्स, नए कर्ब्स, 150 से ज्यादा रोड साइनेज और 12 हजार वर्ग मीटर डैमेज्ड कंक्रीट टाइल्स को बदलने का काम भी होगा. रात की अंधेरी दूर करने के लिए नए एलईडी पोल भी लगाएं जाएंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

सफाई और सुविधाओं का तालमेल

इस सड़क मार्ग को चकाचक बनाने के लिए NHAI ने कमर कस ली है. सड़क, मेडियनस और सेंट्रल वर्ज की साफ- सफाई मशीनों से होगी ताकि रोड़ की साफ- सफाई बनी रहें. इसके अलावा, रोड स्लीपिंग मशीनें, रूट पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस आदि की सुविधा 24×7 उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, सड़क मार्ग पर खराब हुए वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की सुविधा रहेगी.

बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर

NHAI ने दिल्ली में उन सभी सड़कों की हालत सुधारने का फैसला लिया है, जो मुख्य कॉरिडोर से जुड़ती है. दिल्ली सरकार के PWD को इन सड़कों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द इनका सुधार किया जा सकें. NHAI की इस पहल से ट्रैफिक जाम को कम करने और लोगों के सफर को आसान व सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.