नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) स्टूडेंट को घर बैठे विभिन्न प्रकार के कोर्सेज ऑफर करती है. इग्नू की मदद से आप घर बैठे डिस्टेंस माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं. इग्नू ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन मोड में चलाए जा रहे सभी कोर्सेज के जुलाई 2025 सत्र में एडमिशन के लिए लास्ट डेट में बढ़ोतरी कर दी है.
एडमिशन लेने की तिथि बढ़ी
जी हां, आपको बता दें कि अब एडमिशन के लिए लास्ट डेट बढ़ गई है. ऐसे में अगर आप एडमिशन लेने से वंचित रह गए थे, तो अब अप्लाई कर सकते हैं. इग्नू स्टडी सेंटर 1109 के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है. उनका कहना है कि उम्मीदवार ध्यान दें कि ये सर्टिफिकेट और सेमेस्टर बेस्ड कोर्सेज को छोड़कर सभी कोर्सेज के लिए है. अब स्टूडेंट्स 30 सितंबर 2025 तक एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते है.
ऑनलाइन करें अप्लाई
ऐसे में जों भी स्टूडेंट्स चाहते है वें सभी ओपन व ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम और डिस्टेंस लर्निंग मोड में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर जा सकते हैं. इच्छुक स्टूडेंट्स डिप्लोमा, बैचलर, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के कई कोर्सेज के लिए ऑनलाइन माध्यम से ignouadmission.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं.
