ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 18 अक्टूबर को इस साल धनतेरस का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस वजह से केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने जा रहा है. इस दौरान 3 राशि के जातकों की किस्मत पलट सकती है. साथ ही, इन्हें करियर और कारोबार में भी विशेष लाभ मिलेगा. आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने वाला है, इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है. आय के भी नए स्रोत प्राप्त होंगे. व्यापार करने वाले जातको को लाभ मिलेगा. आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति में भी अब सुधार होगा.
मिथुन राशि
गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से धन भाव में संचरण करेंगे. इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ मिलेगा, युवाओं के लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा. आप लंबे समय से रुके हुए सभी काम अब पूरा कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे, जल्द ही, संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई बड़ा सौदा आप कर सकते हैं.
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए जल्द ही अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. गुरु के राशि परिवर्तन से बनने वाले राजयोग से इन्हें विशेष लाभ मिलेगा. काम- कारोबार में अब आपको तरक्की मिलेगी, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है. कामकाज में आ रही बधाई भी अब एक- एक करके दूर हो जाएगी, जल्द ही, आपको कोई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
