खुशखबरी: जम्मू रूट पर 15 अक्टूबर से बहाल होगी रेल सेवाएं, फटाफट चेक करें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि जम्मू तवी- मकटपुरा और पठानकोट- जम्मू सेक्शन में भूस्खलन के चलते रोकी गई ट्रेनों के संचालन को फिर से बहाल किया जा रहा है. उत्तर रेलवे ने बताया कि 15 अक्टूबर से कई ट्रेनें अपने निर्धारित स्थान तक पहुंचेगी, जबकि कुछ ट्रेनें सीमित दूरी तक संचालित होगी. भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा 10 प्रमुख ट्रेनों को उनके निर्धारित रूट पर संचालन की अनुमति प्रदान की है.

Indian Railway

ट्रेनों की सूची घोषित

  • इनमें ट्रेन नंबर 12425, नई दिल्ली से जम्मूतवी जाने वाली रेलगाड़ी 15 अक्टूबर से दोबारा संचालित होगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 12426, जम्मूतवी- नई दिल्ली एक्सप्रेस का 16 अक्टूबर से संचालन हो रहा है.
  • ट्रेन नंबर 12751, नांदेड़- जम्मूतवी एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 12752, जम्मूतवी- नांदेड़ एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है.
  • ट्रेन नंबर 11077, पुणे- जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से अपने पूरे रूट पर सफर करेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 11078, जम्मूतवी-पुणे 17 अक्टूबर से बहाल होगी.
  • ट्रेन नंबर 18101, टाटा- जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से और ट्रेन नंबर 18102, जम्मूतवी- टाटा 18 अक्टूबर से शुरू होगी.
  • ट्रेन नंबर 18309, संभलपुर- जम्मू तवी 16 अक्तूबर से और वापसी में ट्रेन नंबर 18310, जम्मू तवी- संभलपुर 19 अक्तूबर से बहाल होगी.
  • ट्रेन नंबर 74909, पठानकोट- मकटपुरा व ट्रेन नंबर 74910, मकटपुरा- पठानकोट डेमू ट्रेनें 15 अक्तूबर से बहाल होगी.

शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 19027, बांद्रा टर्मिनस- जम्मू तवी 18 अक्टूबर से शुरू होगी और लुधियाना तक सफर करेगी.
  • ट्रेन नंबर 19415, साबरमती- वैष्णो देवी कटरा 19 अक्टूबर से शुरू होगी और अमृतसर तक जायेगी.
  • ट्रेन नंबर 20985, कोटा- मकटपुरा ट्रेन 15 अक्टूबर से शुरू होकर लुधियाना तक सफर करेगी.
  • ट्रेन नंबर 22941, इंदौर- मकटपुरा ट्रेन 20 अक्टूबर से शुरू होगी और जम्मू कैंट तक संचालित होगी.
  • ट्रेन नंबर 20847, दुर्ग- मकटपुरा ट्रेन 15 अक्टूबर से शुरू होगी और अंबाला कैंट तक संचालित होगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.