हरियाणा के स्कूलों में जादू का खेल दिखाने पर लगी रोक, मिड- डे- मील में आटे की जगह मिलेगी गेहूं

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों से मिड- डे- मील योजना से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब मिड- डे- मील (मध्याह्न भोजन) के लिए फोर्टिफाईड आटे की जगह गेहूं दिया जाएगा. फोर्टिफाइड आटे के जल्द खराब होने की शिकायतों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है.

mid day meel news

जादू का खेल दिखाने के लिए लेनी होगी अनुमति

प्राइवेट या फिर सरकारी स्कूलों में जादू का खेल दिखाने के नाम पर बच्चों से एक्स्ट्रा पैसे नहीं लिए जाएंगे. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया हैं. इसके साथ ही, आदेश जारी किया गया है कि स्कूल में जादू का खेल दिखाने के लिए शिक्षा निदेशालय से परमिशन लेनी होगी.

इससे पहले भी शिक्षा निदेशालय की ओर से बच्चों से पैसे लेकर स्कूलों में जादू का खेल दिखाने पर प्रतिबंध लगाया गया था. इसके बावजूद, उपायुक्तों और क्षेत्रीय कार्यालयों से जादू का शो दिखाने की अनुमति दी जा रही थी. शिक्षा निदेशालय ने इसपर कड़ी आपत्ति जताते हुए तुरंत प्रभाव से इस प्रथा पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

स्कूल के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में स्कूलों में जादू का कोई भी खेल दिखाने के लिए अनिवार्य रूप से शिक्षा निदेशालय से परमिशन लेनी होगी. इसके लिए स्कूली बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. यदि कोई स्कूल ऐसा करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.