केजरीवाल सरकार ने फिर बढ़ाया सात दिन का लॉकडाउन, जाने क्या रहेंगी पाबंदियां

नई दिल्ली ।  दिल्ली में लगातार घट रहे कोरोना वायरस संक्रमण की दर के बीच अब एक बार फिर से दिल्ली सरकार ने 1 हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है. अब दिल्ली में लोक डाउन बढ़कर 24 मई की सुबह 5:00 बजे तक चलेगा. इस लोक डाउन में भी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन नहीं चलेंगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसका ऐलान किया है.

arvind kejriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अनुसार दिल्ली में 1 हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है. यह लॉक डाउन अगले सोमवार को सुबह 5:00 बजे तक चलेगा. केजरीवाल के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगभग 6500 में मामले आए हैं. पॉजिटिविटी रेट घटकर 10% के लगभग आ गई है.
आपको बता दें की 17 मई की सुबह 5:00 बजे से दिल्ली में लॉकडाउन खत्म हो रहा था. उससे पहले ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने रविवार को 1 सप्ताह का लॉकडाउन और बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

अरविंद केजरीवाल के अनुसार दिल्ली में लॉक डाउन का प्रभाव अच्छा देखने को मिल रहा है. जब से लोक डाउन लगा है उसके बाद से कोरोना के नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है. सीएम ने कहा कि लॉक डाउन का प्रयोग संसाधनों और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए किया गया है. आशा है कि अगले 1 सप्ताह में रिकवरी ज्यादा होगी और पॉजिटिव दर कम होगी. सारी पाबंदिया पहले जैसी ही रहेंगी.

इस बार भी राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों पर शादी विवाह जैसे कार्यक्रम नहीं होंगे. केवल 20 लोगों की उपस्थिति में ही घरों में शादियां होंगी. इसी दौरान जरूरी वस्तुओं से संबंधित लोगों को घर से बाहर आने-जाने की इजाजत होगी.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts