शादी के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार तो फटाफट पढ़ें यह खबर, पूरे 26 दिन बजेगी शहनाई

ज्योतिष | शादी के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर बहुत जरूरी है. बता दें कि 1 नवंबर को देवोत्थान एकादशी हैं. इस दिन भगवान श्रीहरि 4 महीने की योग निद्रा से जागेंगे. इसी दिन तुलसी विवाह भी होगा, जिसके बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. भारत में शादी की बात करें, तो यहां तारीख का चुनाव शुभ मुहूर्त के अनुसार किया जाता है. नवविवाहित जोड़े की जिंदगी में खुशियां छाई रहें.

Shadi Marriage Vivah

पूरे 26 दिन गुंजेगी शहनाई

पंचांग और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर और दिसंबर 2025 में शादी के लिए कुछ विशेष शुभ तिथियां हैं, जो दांपत्य जीवन में सुख- शांति और समृद्धि के लिए शुभ हैं. इस बार मात्र 26 दिन शहनाई गूंजेगी.

शादी के लिए शुभ मुहूर्त

सिद्ध पीठ शिव मंदिर के पुजारी व ज्योतिषाचार्य पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया कि नवंबर में 18, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 व 30 समेत नौ वैवाहिक मुहूर्त हैं. दिसंबर में 4, 10 और 11 समेत तीन मुहूर्त होंगे. 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा. इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं होंगे. फरवरी में शादियां शुरू होंगी.

यह भी पढ़े -  भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन, सावन शिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलती; बनी रहेगी कृपा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.