चंडीगढ़ | सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से इस वक्त एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां विभिन्न सेक्टरों के पार्कों समेत ग्रीन बेल्ट के लिए इस्तेमाल होने वाला टरशरी ट्रीटेड (TT) वेस्ट वाटर की आपूर्ति 18 दिन तक बाधित रहेगी. नगर निगम ने अपनी जानकारी में बताया है कि जरूरी रिपेयर की वजह से यह बंदी की गई है.

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सेक्टर- 31 के पास सीआईआई पाइप 20 इंच व्यास (500 मिमी) पीएससी, TT वाटर सप्लाई पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत के कारण, टीटी वाटर सप्लाई की पंपिंग 29 अक्टूबर यानि आज से से 15 नवंबर तक निलंबित रहेगी.
धैर्य बनाए रखने की अपील
इस मरम्मत के दौरान सेक्टर- 20 C एंड D, 21 C एंड D, 22 C एंड D, 23 C एंड D, 24 C एंड D, 25, 29 C एंड D, 30 C एंड D, 31, 32 A एंड B, 33 A एंड B, 35 A एंड B, 36 A एंड B, 37 A एंड B, 38 A एंड B, 39 A एंड B, 40 A एंड B, 41 A एंड B, 38 (W) गांव मलोया, डड्डूमाजरा और धनास चंडीगढ़ में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी.
इन कार्यों में होता है इस्तेमाल
नगर निगम के अधिकारियों ने शहरवासियों से शांति की अपील करते हुए धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है. बता दें TT वाटर का इस्तेमाल लोग अपने बगीचों में करते हैं. गाडियां धोने और साफ-सफाई में इस पानी का इस्तेमाल किया जाता है. ग्रीन बेल्ट पार्क और बड़े गार्डन आदि में भी इस पानी को उपयोग में लाया जाता है. TT वाटर का इस्तेमाल उपरोक्त कार्यों में होने से पीने के पानी की बर्बादी रोकने में मदद मिलती है.