श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, देवउठनी एकादशी पर खाटूश्याम के लिए चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें; देखें टाइमिंग

कुरूक्षेत्र | हरियाणा से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने देवउठनी एकादशी के खास मौके पर 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचेगा.

Railway Station

कुरूक्षेत्र- फुलेरा- कुरूक्षेत्र स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09711, कुरूक्षेत्र- फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगी. यह ट्रेन कुरूक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 8 बजे फुलेरा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09712, फुलेरा- कुरूक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक फुलेरा से सुबह 09.50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरूक्षेत्र पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में कुल 18 जनरल कोच होंगे.

फुलेरा- शकूर बस्ती- फुलेरा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09713, फुलेरा- शकूर बस्ती अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक फुलेरा से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर दोपहर बाद साढ़े 4 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर शकूरबस्ती- फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक शकूर बस्ती से शाम 7 बजे रवाना होकर रात ढाई बजे फुलेरा पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में कुल 14 जनरल कोच होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.