3 नवंबर को होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक, CET समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की संभावना

चंडीगढ़ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को देखते हुए एक बड़ी खबर सामने आई है. PM के दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट मीटिंग बुला ली है. इसको लेकर चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

CM Nayab Saini Meeting

नोटिफिकेशन जारी

इस नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि 3 नवंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग का आयोजन होगा. ये मीटिंग सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर आयोजित की जाएगी. मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे.

हरियाणा आएंगे PM मोदी

मंत्रिमंडल की इस मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा में कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर भी चर्चा की जायेगी. इस बैठक में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद की व्यवस्था, लाडो लक्ष्मी योजना, हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी करने, प्रदेश में कानून- व्यवस्था, सीईटी रिजल्ट घोषित करने समेत कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होने की पूरी संभावना है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.