झज्जर | हरियाणा में सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक राजेश जून ने गांव मांडौठी में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व अधिकारी उपस्थित रहे.
विधायक राजेश जून ने बताया है कि मांडौठी दादा बूढ़ा मंदिर से आसौदा गांव तक लगभग 3 KM लंबी और 80 MM मोटी नई सड़क बनाई जाएगी. इसमें 400 M आरसीसी निर्माण शामिल रहेगा, जिस पर लगभग 2.50 करोड़ की राशि खर्च होगी.
CM ने दी इतने बजट की स्वीकृति
बेरी रोड से NH – 9 तक बनने वाली 4200 M लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है, जिसकी लागत 2.50 करोड़ है. विधायक ने बताया है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बहादुरगढ़ की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 25 करोड़ की राशि बजट में स्वीकृति की है. इसके लिए विधायक समेत ग्रामीण ने भी मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया.
ग्रामीणों से अपील
विधायक ने कहा है कि बहादुरगढ़ की 85 से 90 % सड़के नई बन चुकी है और कुछ सड़के कार्य प्रगति पर है. जल्द ही, निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने ठेकेदारों को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के आदेश दिए और ग्रामीणों से अपील की है कि पूर्ण निगरानी रखें, ताकि कार्य अच्छे ढंग से हो सके. उन्होंने कहा है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा.
