हरियाणा में ट्यूबवेल बिजली बिल के भुगतान को लेकर आई खुशखबरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को एक और बड़ी राहत प्रदान की है. सरकार ने इन किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल 6 महीने के लिए स्थगित कर दिए हैं. बता दें कि हरियाणा सरकार ने मानसून सीजन में प्रदेश में आई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष योजना का ऐलान किया था.

Tubewell

हजारों किसानों को मिलेगा फायदा

इसी योजना के तहत, सभी कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए जुलाई से दिसंबर की अवधि के बिजली बिलों का भुगतान 6 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है. अब जुलाई में जारी बिजली बिल जनवरी 2026 में देय होंगे. इसी तरह अगस्त के बिजली बिल अगले साल फरवरी और दिसंबर के बिल जून 2026 में भुगतान कर सकेंगे. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसान लाभान्वित होंगे.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समयावधि के दौरान उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा किसी भी कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ता से देरी के नाम पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूला जाएगा तथा बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी. इस संदर्भ में बिजली निगमों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जायेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

किसानों के हितों में फैसला

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह फैसला मानसून सीजन में प्रदेश में आई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तुरंत प्रभाव से आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है ताकि किसान अपनी कृषि गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.