18 नवंबर को होगी बुध और यम की युति, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. वह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं, बुध ग्रह एक राशि में तकरीबन 15 दिनों तक ही रहते हैं. इस समय वह वृश्चिक राशि में विराजमान है. बुध 23 नवंबर को मंगल के साथ युति करने जा रहे है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. 18 नवंबर को सुबह 8:54 मिनट पर बुध और यम एक- दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे. जिस वजह से लाभ दृष्टि योग बनेगा.

Jyotish

इस योग के बनते ही 3 राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

इन 3 राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों को लाभ दृष्टि योग से विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनेंगे. धन- धान्य में वृद्धि होगी, इस राशि के स्वामी मंगल आठवें भाव में विराजमान है. ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता मिलने वाली है. लंबे समय से आपके जीवन में जो भी कठिनाई चल रही थी, अब आपको उनसे छुटकारा मिल जाएगा. बुध के कारण आपको पद प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए लाभ दृष्टि योग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. कई क्षेत्रों में आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे, स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा. बौद्धिक क्षमता अच्छी रहने वाली है, कार्य क्षेत्र से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. वाणी से संबंधित कार्यों में भी आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, कला और साहित्य से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिलेगा. कुल मिलाकर आपको सभी क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

मकर राशि: बुध और यम का लाभ दृष्टि योग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहेगा. लंबे समय से रुकी हुई सभी इच्छाएं पूरी होती हुई दिखाई दे रही है, व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा. कर्ज और बैंक लोन से आपको छुटकारा मिल सकता है. इनकम में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं, व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा. जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.