जम्मू और वैष्णोदेवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ेगी परेशानी, अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी 22 ट्रेनें

अंबाला | सर्दियों के मौसम में धुंध और कोहरा बढ़ने की संभावना के चलते ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में श्री माता वैष्णो देवी कटरा और उधमपुर के लिए चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

Train Cancelled

उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि अगले साल मार्च और अप्रैल महीने तक कुल 22 ट्रेनें रद्द रहेगी. वहीं, 16 अन्य ट्रेनों को शॉर्ट- टर्मिनेट या शॉर्ट- ओरिजिनेट किया जायेगा. इस संबंध में रेलवे मुख्यालय द्वारा जम्मू डिवीजन की सिफारिश पर आधिकारिक परिपत्र जारी किया है.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 12207/ 08, गरीब रथ एक्सप्रेस (जम्मू- काठगोदाम)
  • ट्रेन नंबर 12265/ 66 दुरंतो एक्सप्रेस (दिल्ली सराय रोहिल्ला- जम्मू)
  • ट्रेन नंबर 14503/ 04, कालका- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 14611/ 12, गाजीपुर सिटी- एसवीडीके एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 22439/ 40 वंदे भारत एक्सप्रेस (नई दिल्लीएसवीडीके)
  • ट्रेन नंबर 22705/ 06, तिरुपति- जम्मू हमसफर एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 26405/06, अमृतसर- एसवीडीके वंदे भारत एक्सप्रेस. ये सभी ट्रेनें अप्रैल 2026 तक पटरी से दूर रहेंगी.

आंशिक रूप से चलेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 12549/ 50, दुर्ग- एमसीटीएम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (अब जालंधर तक)
  • ट्रेन नंबर 19223/ 24, साबरमती- जम्मू एक्सप्रेस (अब फिरोजपुर तक)
  • ट्रेन नंबर 19415/ 16, साबरमती- एसवीडीके एक्सप्रेस (अब अमृतसर तक)
  • ट्रेन नंबर 20433/ 34, एसएफजी- एसवीडीके जम्मू मेल (अब अंबाला कैंट तक)
  • ट्रेन नंबर 22941/ 42, इंदौर- उधमपुर एक्सप्रेस (अब जम्मू तक)
  • ट्रेन नंबर 14803/ 04, जोधपुर- जम्मू एक्सप्रेस (अब पठानकोट तक)

दिसंबर तक बहाल रहेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 14661/ 62, बाड़मेर- जम्मू शालीमार मालानी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 22461/ 62, श्री शक्ति एक्सप्रेस (नई दिल्ली– एसवीडीके)
  • ट्रेन नंबर 74906/ 07, एमसीटीएम- पठानकोट डीएमयू सेवा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.