फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कई दुकानें ऐसी हैं जो अपने व्यंजनों के लाजवाब स्वाद के चलते लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. खाने- पीने के शौकीन लोगों की इन दुकानों पर भीड़ लगी रहती है. छोले- कुलचे से लेकर इडली डोसा और चूर- चूर नॉन जैसे स्वादिष्ट भोजन के शौकीन लोगों को एक बार इन दुकानों पर जाकर स्वाद चखना चाहिए.
सुरेंद्र के स्वादिष्ट डोसा- छोला
फरीदाबाद के NIT- 2 इलाके में स्थित सुरेंद्र अपने स्वादिष्ट व्यंजनों इडली डोसा और छोले- भटूरे के लिए बहुत मशहूर है. इसके अलावा आपको यहां ब्रेड- मी पूरी और कई देसी व्यंजन का स्वाद चखने को मिलेगा. इस दुकान पर सुबह से शाम तक खाने के शौकीन लोगों की भीड़ लगी रहती है. खास बात यह है कि दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग इस दुकान के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने पहुंचते हैं.
हेमराज के छोले- कुलचे
यहां के छोले कुल्चे अपनी खास इमली और मसालेदार पानी वाली तैयारी के लिए काफी मशहूर है. खाने- पीने के शौकीन लोगों को मसालों और छोले की खुशबू दूर से ही खींच ले आती है. यदि आप भी फरीदाबाद में असली देशी छोले- कुलचे का स्वाद चखना चाहते हैं, तो हेमराज की दुकान एकदम सही जगह हैं.
दीपे दा मटन
NIT फरीदाबाद के पास स्थित दीपे दा मटन अपने लाजवाब टेस्ट के लिए काफी मशहूर है. पतली- पतली तरी में बनाए जाने वाले इस मटन को कोयले की भट्टी में 3- 4 घंटे तक पकाया जाता है और साथ में करारी रोटी इस स्वाद को दोगुना बना देती है. यहां के नॉन और मटन के कॉम्बिनेशन का ऐसा स्वाद बैठता है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं.
सोनू का चूर- चूर नॉन
यदि आप फरीदाबाद में स्वादिष्ट नॉन खाना चाहते हैं तो सोनू का चूर- चूर नॉन मिस नहीं करना चाहिए. यहां करीब आधा दर्जन कारीगर हाथों से नॉन तैयार करते हैं और स्वाद इतना लाजवाब है कि लोग बार- बार खाने के लिए दौड़े आते हैं. यहां ग्राहकों की लंबी कतार देखने को मिलती है. दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र से भी खाने के शौकीन लोगों की यहां भीड़ लगी रहती है.
हेल्थी डाइट का बेस्ट स्टेशन
सेक्टर- 12 के SRS मॉल के पास स्थित Healthy Diet & Protein Sprout चाट और हेल्दी स्नैक्स के लिए मशहूर है. यहां का स्वाद इतना खास है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है. हेल्दी होने के साथ- साथ स्वाद में भी लाजवाब है, तो यह जगह सभी उम्र के खाने वालों के लिए सबसे उपयुक्त जगह है.
