हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 8 फीसदी बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | हरियाणा में 5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी ले रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि सूबे की नायब सैनी सरकार ने इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में (DA) 8 फीसदी बढ़ोतरी का तोहफा दिया है, जिसके बाद इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 466 फीसदी से बढ़कर 474 फीसदी हो गया है.

Money Rupay Salary

आदेश हुआ जारी

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. सभी कर्मचारियों को अगले महीने दिसंबर में मिलने वाला नवंबर महीने का वेतन बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा. इसके साथ ही जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का कुल चार महीने का एरियर दिया जाएगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई से मिलेगा.

हरियाणा में पेंशनर्स को झटका

छठे वेतन आयोग की तर्ज पर 5वें वेतन आयोग का लाभ उठा रहे रिटायर्ड कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिलेगा. वित्त विभाग ने पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की हैं. हालांकि, इन पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का अलग से आदेश जारी हो सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

इन कर्मचारियों का बढ़ाया गया था महंगाई भत्ता

हरियाणा सरकार ने हाल ही में छठे वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी का तोहफा दिया था. इससे पहले अक्टूबर महीने में 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की गई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.