पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हरियाणा में छाए बादल, लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा प्रदेश का यह शहर

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है. लगातार दूसरे दिन भी हिसार प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को शहर में कहीं- कहीं थोड़ी बादलवाही देखने को मिली. सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेष रूप से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में लगातार उत्तरी पश्चिमी सर्द हवाएं चलने से दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है.

Cold Weather Sardi

हिसार शहर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

प्रदेश में हिसार के बाद सबसे ठंडी रातें महेन्द्रगढ़ की रही है, जहां रात का तापमान 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वातारण में हल्की नमी से सुबह के समय उत्तरी जिलों में हल्की धुंध कोहरा भी देखने को मिला. साथ ही, हवाओं की गुणवत्ता में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, AICC ने जारी किए आदेश

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. 21 नवम्बर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में कहीं- कहीं बादल छाएं रहने और तापमान में उतार- चढ़ाव होने की संभावना है. 23 नवंबर से सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ठंड अपने तेवरों को दिखाएगी. इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से और हवाओं की दिशा उत्तरी होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.