खुशखबरी: 14 करोड़ से चमक उठा हिसार का मॉडल टाउन पार्क, यह चीजें होगी आकर्षण का केंद्र

हिसार | हरियाणा के हिसार शहर में पर्यटकों को जल्द ही एक ओर ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के दीदार करने को मिलेंगे. बता दे कि करीब 14 करोड रूपए की लागत राशि से शहर का ताऊ देवीलाल पार्क (Town Park) 5 तत्व थीम पर तैयार हो जाएगा. नवंबर महीने के आखिर तक इसका उद्धाटन करवाए जाने की सम्भावना है. पार्क में एंट्री गेट के साथ ही रंग- बिरंगी लाइटिंग, आई लव हिसार सहित अन्य दृश्य मन मोहने वाले है. करीब 1 साल से बंद इस पार्क को ऑफिशियल रूप से जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

Park

पंचतत्व थीम पर आधारित

  • हवा की झंकार के साथ धातू के पेड़ की मूर्ति स्थापित की गई.
  • अग्नि के रूप में लाइट व साउंड शो को दिखाया गया है.
  • जल के लिए सरोवर का निर्माण किया गया है.
  • आकाश के रूप में 5 मीटर की ऊंचाई का ग्लास टेरेस बनाया गया है.
  • पृथ्वी को दर्शाने के लिए मिट्टी के टीले का निर्माण किया गया है.

अदृश्य स्टेच्यू हिसार में आकर्षण का केंद्र

पार्क में बनाई झील के बीच में टापू बनाया है. फाइबर से निर्मित सूर्य नमस्कार करते हुए योगी के स्टेच्यू लगाए हैं. टापू पर बनाए 10 फुट के प्लेटफॉर्म के केंद्र में करीब 10 फुट ऊंची स्टेनलेस स्टील की अदृश्य प्रतिभा भी लगाई गई है. यह एक योगी की प्रतिमा होगी. इसकी खास बात ये है कि यह सामने से देखने पर नहीं दिखेगी, जबकि साइड से परछाई के रूप में इसको देखा जा सकेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.