चंडीगढ़ | सर्दियों के सीजन के साथ ही सब्जियों और फलों के दाम भी बढ़ने लगे है. जैसे- जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे- वैसे इनके दामों में उछाल देखने को मिल रहा है. मटर की अधिक मांग के कारण एक सप्ताह में 20 रुपए से बढ़कर 100 रुपए तक पहुंचा है.
शादी व कम आपूर्ति भाव बढ़ने के कारण
व्यापारियों का कहना है कि मांग के अनुसार दिल्ली व जयपुर की मंडियों से फल व सब्जियों की आपूर्ति नहीं होने से दामों में हल्का उछाल आया है. सब्जियों के दाम एक सप्ताह में 20 रुपए तक बढ़ गए जबकि फलों के दामों में 10 रुपए तक की वृद्धि हुई है. दूसरी और शादी का सीजन होने के कारण आलू, गाजर, मटर, गोभी, प्याज, पेठा व पत्तेदार सब्जियों की मांग अधिक है. जिससे मंडियों में आपूर्ति भी कम हो रही है. इसका असर दामों पर पड़ रहा है और सब्जियों के दाम बढ़ रहे है.
सब्जियों के दामों में हाइक
विक्रेता महेन्द्र ने बताया कि आलू, प्याज व गाजर 40 रुपए प्रति किलो, गोभी 40 रुपए प्रति किलो, पेठा 40 रुपए प्रति किलो, टमाटर 50 रुपए प्रति किलो का भाव चल रहा है. व्यापारियों का कहना है कि इन सभी सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है.
पत्तेदार सब्जियों में 10 रुपए बढ़ोतरी
गोभी व गाजर में 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पत्तेदार सब्जियों में 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. अगले सप्ताह सब्जियों के दाम कम होने की उम्मीद है. फलों की बात करें, तो इस सीजन में मांग बढ़ने से सेब 80 रुपए से 100 रुपए किलो, पपीता 40 रुपए से 50 रुपए किलो, अमरूद 40 से 50 रुपए किलो, अनार 50 से 70 रुपए किलोग्राम बिक रहा है.
