हरियाणा में शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती, स्कूल में मोबाइल इस्तेमाल नहीं करेंगे मास्टर; आदेश जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. हिसार जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि स्कूलों में शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. शिक्षक अब बच्चों को पढ़ाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं सकेंगे. अब क्लास में पढ़ाते समय उन्हें अपना पूरा ध्यान पढ़ाने पर ही लगाना होगा.

Teacher Madam

मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध

मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबन्ध को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी हिसार ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए पत्र जारी कर निर्देश जारी किए. पत्र में बताया गया है कि पूर्व आदेशों के बावजूद निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक स्कूल कैंपस और कक्षाओं में मोबाइल का उपयोग करते पाए गए, जिसे अत्यंत गंभीर लापहरवाही माना गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

आदेश जारी

डीईओ ने सभी बीईओ को निर्देशित किया है कि वे अपने ब्लॉक के सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश दे कि स्कूल समय में मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न किया जाएं. उन्होंने आदेशों की आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा है.

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए नोटिस में यह बताया गया है कि निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा वर्ष 2017 और 2018 में भी मोबाइल उपयोग पर रोक संबंधी आदेश जारी किए जा चुके है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.