ज्योतिष | मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व प्राप्त है. ग्रहों के सेनापति मंगल को कहा जाता है, मंगल ग्रह भूमि पुत्र, साहस, आत्मविश्वास, पराक्रम आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. ऐसे में उनके राशि परिवर्तन का प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. मंगल एक राशि में तकरीबन 45 दिनों तक विराजमान रहती है, दिसंबर महीने के शुरू में ही मंगल धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मंगल के गुरु की राशि में आने की वजह से तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
दिसंबर महीने में मौज करेंगे जातक
मिथुन राशि: इस राशि की कुंडली में मंगल छठे और 11वें भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को जीवन में कई सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाले हैं. संतान की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहता हुआ दिखाई दे रहा है.
सिंह राशि: इस राशि के जातको की कुंडली में चौथे और नवे स्थान के स्वामी होकर मंगल पांचवें भाव में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां रहने वाली है. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. अब आपका आध्यात्मिक की ओर झुकाव बढ़ेगा, परिवार या दोस्तों के साथ आप धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं. करियर के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ मिलेगा, नई नौकरी की तलाश कर रहे जातको को जल्द ही नई उपलब्धी हासिल हो सकती है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, आप अपने कला से कई क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले हैं. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, आप की बातों से दूसरे लोग भी काफी प्रभावित होंगे. करियर के क्षेत्र में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, सैलरी में इंक्रीमेंट लगेगा. बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा, फैमिली बिजनेस तेजी से आगे बढ़ने वाला है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, अब आप अच्छी खासी बचत में भी कामयाबी हासिल करने वाले हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
