खुशखबरी: अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व किराया

अंबाला | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में श्रद्धालुओं को एक और बड़ी सौगात देते हुए अंबाला कैंट से पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई है. इस बस के संचालन का हिमाचल प्रदेश जाने वाले श्रमिकों को भी फायदा पहुंचेगा. वहीं, लंबे समय से पांवटा साहिब रूट पर परेशानी झेल रहे लोगों को भी राहत मिलेगी.

Haryana Roadways Bus

यात्रियों की मांग पर हुई शुरुआत

अंबाला कैंट बस स्टैंड के एक अधिकारी ने बताया कि अंबाला रोडवेज डिपो द्वारा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर नए रूटों पर सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है. इसी कड़ी में पांवटा साहिब के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. पहले अंबाला से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी. यात्रियों को बीच रास्ते कई बार वाहन बदलने पड़ते थे. इससे समय और किराया दोनों ही ज्यादा लगते थे. यात्रा लंबी और थकावट भरी हो जाती थी, लेकिन अब सीधी बस सेवा शुरू होने पर इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

यह रहेगा शेड्यूल

उन्होंने बताया कि लंबे समय से श्रद्धालुओं और श्रमिकों की मांग थी कि पांवटा साहिब के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाए. यात्रियों की मांग को पूरा करते हुए अब रोजाना सुबह 8 बजे अंबाला कैंट बस स्टैंड से पांवटा साहिब के लिए बस चलेगी. यह बस वाया साहा, मुलाना, दोसड़का, जगाधरी, छछरौली और खिजराबाद होते हुए पांवटा साहिब पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में पांवटा साहिब से अंबाला कैंट के लिए साढ़े 11 बजे रवाना होगी. इस बस में अंबाला कैंट से पांवटा साहिब के लिए प्रति व्यक्ति किराया 145 रूपए निर्धारित किया गया है. इस नई सुविधा के शुरू होने पर श्रद्धालु सुबह पांवटा साहिब जाकर आराम से दर्शन कर पाएंगे और शाम को वापस घर लौट आएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.