हरियाणा के इस जिले में 100 करोड़ से बनेगा मछली पालन केंद्र, पूर्व कृषि मंत्री ने की घोषणा

भिवानी | हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को लोहारू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने हल्के में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि लोहारू के लघु सचिवालय का विस्तार और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा, लोहारू के किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

fish 1

100 करोड़ से बनेगा मछली पालन केंद्र

पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने घोषणा करते हुए कहा कि भिवानी जिले के गांव गरवा में मछली पालन एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ रुपए की लागत आयेगी और जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा. यह केंद्र भिवानी सहित आसपास के जिलों में मछली पालन को बढ़ावा देगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में भिवानी जिले से झींगा का निर्यात अमेरिका सहित कई अन्य विकसित देशों में हो रहा है.

यह भी पढ़े -  गन्ने के भाव को लेकर हरियाणा में किसानों का ऐलान, 22 सितंबर को होगी पंचायत

सर्वांगीण विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता

जेपी दलाल ने लोहारू हल्के के सर्वांगीण विकास के अपने संकल्प को दोहराते हुए लोहारू से दिल्ली एयरपोर्ट तक बंद पड़े हाइवे के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने की बात कही. इसके अलावा, लोहारू, बहल और सिवानी में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने तथा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के खेतों में खजूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार किसान और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

मृत्यु भोज को सामाजिक बुराई ठहराते हुए पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि समाज को सामुहिक सहयोग से ऐसी बुराइयों पर रोक लगानी चाहिए. हम सब को एक अच्छे समाज की संरचना के लिए इस तरह की बातों से बचना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.