ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 100 सालों के बाद पंचग्रही योग बनने जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी 2026 में मकर राशि में चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य की युति से इस योग का निर्माण होगा.
ऐसे में कुछ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस समय आपको काम -कारोबार में अच्छी तरह के मिल सकती है. साथ ही, समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा. आपको यात्रा करने का भी मौका मिलने वाला है. आप अपनी समझदारी व चतुराई से सफलता प्राप्त करेंगे. व्यापारी वर्ग को नए ऑर्डर भी प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों की उन्नति देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग काफी अच्छा रहेगा, आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर यह योग बनेगा. ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. उन्नति के भी नए मार्ग भी खुलेंगे, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. निवेश करने से भी आपको लाभ मिलेगा. जल्द ही, कोई बड़ी व्यवसायिक डील आप फाइनल कर सकते हैं. इस समय आपको संतान की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग काफी अच्छा साबित होगा, यह योग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनने जा रहा है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, साहस और पराक्रम भी बढ़ने वाला है. आप मुश्किल परिस्थितियों से खुद को बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे, शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
