खुशखबरी: झज्जर रोडवेज डिपो को मिला 11 नई बसों का तोहफा, इन रूटों पर होगी संचालित

झज्जर | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में झज्जर रोडवेज डिपो को 11 नई आधुनिक बसों का तोहफा मिला है. इन नई बसों में से 6 बसों को झज्जर बस स्टैंड और 5 बसें बहादुरगढ़ सब डिपो से संचालित की जाएगी. रोडवेज विभाग की ओर से इन बसों को संचालित करने की आगामी प्रकिया शुरू कर दी है.

Haryana Roadways Bus

लंबे रूटों पर होगा संचालन

झज्जर रोडवेज डिपो को 11 नई बसें मिलने से यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा. विभाग की ओर से नई बसों को लंबे रूटों पर संचालित किया जाएगा और वर्तमान में लंबे रूटों पर चल रही पुरानी रोडवेज बसों को ग्रामीण इलाकों में चलाया जाएगा. इससे लोकल रूटों पर सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत होगी जिससे लोगों को राहत पहुंचेगी.

डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि बसों के संचालन को लेकर दस्तावेजों संबंधी प्रकिया पूरी की जा रही है. जैसे ही यह काम पूरा होता है, इन नई बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा. इन बसों को प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे श्री माता वैष्णो देवी, खाटूश्याम, सालासर, अजमेर, वृंदावन, मथुरा और पर्यटन स्थलों जैसे शिमला, मनाली, जम्मू, जयपुर, आगरा आदि रूटों पर संचालित किया जाएगा. झज्जर के लोगों को अपने नजदीक से लंबे रूटों की बसों की सुविधा मिलेगी तो उनके लिए सफर आरामदायक हो जाएगा.

रोडवेज बेड़े में 11 नई बसें पहुंच चुकी है. ये बसें पहले की बसों के मुकाबले सफर के लिहाज से बेहद आरामदायक रहने वाली है. रोडवेज विभाग की ओर से बसों को रूटों पर संचालित करने को लेकर आगामी प्रकिया को पूरा किया जा रहा है- संजीव तिहाल, महाप्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.