ज्योतिष | वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव दिखाई देता है. अगर आप भी अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. अगर हम अपने दैनिक जीवन में इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
खासकर वास्तु शास्त्र सिर्फ घर की दिशा या सामान की सही जगह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उपहार देने से जुड़े हुए कुछ जरूरी नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
कभी भी उपहार में ना दे 4 वस्तुएं
- वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के अनुसार, आपको किसी भी दोस्त या रिश्तेदार को कभी भी घड़ी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है और आपके रिश्तों में दूरी भी आ सकती है.
- जूते या चप्पल कभी भी किसी को उपहार में नहीं देने चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. कहा जाता है कि ऐसी वस्तुओ से रिश्तों में दूरी बढ़ जाती है. कई बार बने बनाए संबंध भी इसी वजह से टूट जाते हैं.
- आपको भूलकर भी किसी व्यक्ति को नुकीली या धारदार वस्तुएं उपहार में नहीं देनी चाहिए. खासकर कैची, चाकू या कोई तेज वस्तु ऐसा करने से आपके रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
- काले रंग के कपड़े भी आपको कभी किसी को गिफ्ट नहीं करने चाहिए, इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और आपको जीवन में मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
