रूट डायवर्ट में रेवाड़ी से होकर गुजरेगी दुरंतो और बीकानेर- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन, इस ट्रेनों में जोड़ें गए एक्स्ट्रा डिब्बे

रेवाड़ी | सर्द मौसम की शुरुआत के साथ ही कोहरे ने रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है. कोहरे के चलते जहां अनेकों ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है, तो वहीं कई ट्रेनों के फेरों में कटौती की जा रही है. इसी कड़ी में सियालदह- अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे कम किए गए हैं. फेरे में कटौती से यात्रियों का दबाव बढ़ेगा, लेकिन इसको देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला लिया है.

Indian Railway

भारतीय रेलवे (Indian Railways) के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में इस समय पर्यटन सीजन पीक पर हैं. इसको ध्यान में रखते हुए कोलकाता- मदार और कोलकाता- बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में भी अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने की तैयारी हो गई है. उन्होंने बताया कि जनवरी के अलग- अलग दिनों में राजस्थान जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस और बीकानेर- हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है. रूट डायवर्ट के दौरान यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए इन ट्रेनों का अलग- अलग स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है.

इन तारीखों पर अतिरिक्त डिब्बे

  • ट्रेन नंबर 12987, सियालदह- अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन 2 दिसंबर से एक जनवरी तक तथा ट्रेन नंबर 12988, अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस में 1- 31 दिसंबर तक एक फर्स्ट कम सेकंड एसी डिब्बा जोड़ा जाएगा.
  • ट्रेन नंबर 19607, कोलकाता- मदार एक्सप्रेस ट्रेन में 4 दिसंबर से एक जनवरी तक तथा ट्रेन नंबर 19608, मदार- कोलकाता एक्सप्रेस में 1- 29 दिसंबर तक एक सेकंड एसी डिब्बा जोड़ा जाएगा.
  • ट्रेन नंबर 12495, बीकानेर- कोलकाता एक्सप्रेस में 4 दिसंबर से 25 दिसंबर तक तथा ट्रेन नंबर 12496, कोलकाता- बीकानेर एक्सप्रेस में 5-26 दिसंबर तक एक थर्ड एसी व एक स्लीपर क्लास की बढ़ोतरी होगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन तारीखों पर रहेगा रूट डायवर्ट

  • 8, 15 व 22 जनवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर 12372, बीकानेर- हावड़ा एक्सप्रेस बीकानेर से अपने निर्धारित मार्ग के बदले मेड़ता बाईपास, जयपुर व रेवाड़ी होकर चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन नोखा, नागौर, मेड़ता बाईपास, डेगाना, मकराना व फुलेरा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी.
  • 21 व 22 जनवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर 12259, सियालदह- बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बदले रेवाड़ी, जयपुर, मेड़ता बाईपास होकर संचालित होगी. इस दौरान यह ट्रेन अलवर, जयपुर व डेगाना स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी.
  • 22 व 23 जनवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर 12260, बीकानेर- सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस बीकानेर से अपने निर्धारित मार्ग के बदले मेड़ता बाईपास, जयपुर व रेवाड़ी होकर चलेगी. इस दौरान यह ट्रेन डेगाना, जयपुर व अलवर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव करेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.