7 दिसंबर को सूर्य और शनि बनाएंगे शतांक योग, इन तीन भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शनि ग्रह को सबसे धीमी गति से चाल चलने वाले ग्रह के नाम से जाना जाता है. ऐसे में इनका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर काफी लंबे समय तक दिखाई देता है. मौजूदा समय में शनि मीन राशि में मार्गी हो गए हैं. 7 दिसंबर को सूर्य और शनि एक- दूसरे से 100 डिग्री की दूरी पर स्थित होंगे, जिसके परिणाम स्वरुप सेंटटाइल या शतांक योग का निर्माण होगा. इसे काफी शुभ माना जाता है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotishi

7 दिसंबर को शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे, परंतु उनका अंशबल काफी ज्यादा होने वाला है. ऐसे में शनि का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर दिखाई देने वाला है. वृश्चिक राशि में विराजमान सूर्य के साथ बने योग की वजह से कई राशि के जातकों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

7 दिसंबर से शुरू होगा अच्छा समय

वृश्चिक राशि: इस राशि के पांचवे भाव में शनि और लग्न भाव में सूर्य विराजमान है, ऐसे में इन्हें शिक्षा- व्यापार और आर्थिक क्षेत्र में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. अब आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, इनकम में भी वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. नौकरी पेशा जातकों के लिए भी आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि आदि का भी लाभ मिलने वाला है.

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि का एक दूसरे से 100 डिग्री पर स्थित होंगे, कई माईनो में यह काफी खास होने वाला है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे है, साथ ही आप पैसों की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे. करियर में आपको काफी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं. अब आपका बैंक बैलेंस काफी तेजी से बढ़ने वाला है. आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, शनि आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगे ऐसे में आप अपनी कही हुई बात को पूरा करने में भी सफल रहने वाले हैं.

मीन राशि: इस राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, हर क्षेत्र में सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं. लंबी दूरी की यात्रा आपको करनी पड़ सकती है, अब आपका आध्यात्मिक की ओर झुकाव बढ़ेगा. धार्मिक कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा होगा. आपको अपने पिता और गुरु का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को काफी आसानी से हासिल कर लेंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.